BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2025, 4:05 pm
KHABAR : नीमच में ब्रह्माकुमारी संस्थान ने निकाली विशाल वाहन रैली, सेवा क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा नशामुक्ति, पर्यावरण, स्वच्छता और यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु विशाल वाहन रैली और सेवा क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक दिलीपसिंह परिहार, पुलिस महानिरीक्षक संदीप दत्ता और नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। रैली की शुरुआत ब्रह्माकुमारी पावन धाम से हुई और टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, तिलक मार्ग, पुस्तक बाजार होते हुए पुनः ब्रह्माकुमारी परिसर में समाप्त हुई। रैली में सैंकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहन सवारों ने पर्यावरण, नशामुक्ति, स्वच्छता एवं यातायात नियमों संबंधी संदेश के साथ भाग लिया।

विधायक परिहार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्य हमेशा सफल रहे हैं और नशा करने वालों को चेतावनी देते हुए उन्हें समाज के लिए खतरा बताया। पुलिस महानिरीक्षक दत्ता ने संस्थान के कार्यकर्ताओं की समाज सेवा में समर्पित भाव की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष चौपड़ा ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पृथ्वी की रक्षा का आवाहन किया।

समारोह में जमीनी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। नशामुक्ति में सुनिल तिवारी व दिनेश सैनी, पर्यावरण में जगदीश शर्मा व किशोर बागड़ी, स्वच्छता में दिनेश टांक, सन्नी सौदे व शुभम उपाध्याय, नगर समस्या समाधान में सोनू खण्डेलवाल, तथा दीन दुखियों की सेवा में जनरैल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बी.के. श्रुति बहन ने किया और आभार प्रदर्शन बी.के.सुरेन्द्र भाई ने किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को पवित्र प्रसादी वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE