मंदसौर। गुर्जर समाज के निर्माणाधीन छात्रावास (जग्गाखेड़ी) में समाजसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गांव गुर्जर बर्डिया के ईश्वर सिंह गुर्जर चौहान पिता पटेल मानसिंह गुर्जर चौहान, सचिव सह पर्यवेक्षक सांची दुग्ध संघ ने आज 55,555 (पचपन हजार पाँच सौ पचपन रुपये) की सहयोग राशि समाज के प्रति समर्पित भाव से भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने कहा कि समाज के विकास के लिए दिया गया यह योगदान निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। ईश्वर सिंह का यह सहयोग समाज की शिक्षा और प्रगति के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
गुर्जर समाज मंदसौर ने उनके इस सामाजिक योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा गुर्जर समाज सदैव आपका ऋणी रहेगा। उक्त जानकारी बद्रीलाल गुर्जर के द्वारा दी गई।