मंदसौर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पिपलियामंडी में शक्ति यात्रा निकाली गई। पथ संचलन में सैकड़ों युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर अयोध्या बस्ती, टीलाखेड़ा बालाजी, गांधी चौराहा, सब्जी मंडी सहित नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मालवा प्रांत संयोजिका ज्योतिप्रिया शर्मा, मंदसौर विभाग संयोजिका टीना शर्मा तथा विद्यालय अध्यक्ष बंटू भूत मुख्य मंच पर उपस्थित रहीं। अध्यक्षता बंटू भूत ने की। इस अवसर पर मातृशक्ति जिला संयोजिका शांति रावल, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मनवानी, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला और विहिप जिला सह मंत्री निलेश जैन भी उपस्थित थे।
यात्रा मार्ग पर एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी और चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।
कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यार्थी प्रमुख तनिषा डाबी ने किया तथा दिव्य कुमावत ने आभार व्यक्त किया।