कुकड़ेश्वर। नगर के प्रसिद्ध जूना खाखरदेव मंदिर के पुजारी मथुरालाल बिलोदिया (पंडाजी) का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। स्वर्गीय मथुरालाल, स्वर्गीय देवीलाल बिलोदिया के छोटे भाई थे तथा राधेश्याम, मोतीलाल, मेघराज, दशरथ के काकाजी और जगदीश, अमृत, प्रकाश, ईश्वर, हेमंत, संदीप, जयदीप के दादाजी व चेतन, गगन के परदादा थे।
उनके निधन पर कुकड़ेश्वर नगर के पत्रकार एवं मध्यप्रदेश पटेल संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र पटेल, पत्रकार दशरथ नागदा, विनोद पोरवाल, भंवरलाल माडीवाल, गौतम उपाध्याय सहित समस्त पत्रकार साथियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने बिलोदिया परिवार के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को सांत्वना दी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दशरथ नागदा ने दी।