BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2025, 7:45 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबला चौपाटी क्षेत्र में आमने-सामने हुई दो तेज रफ्तार बाइकें, दुर्घटना में एक युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ढाबला चौपाटी पर गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, संजीत निवासी शादाब पिता शेख अमीर (35 वर्ष) अपनी बाइक से मंदसौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुडभेली बड़ी (पिपलियामंडी) निवासी संदीप पिता पप्पू भील की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में शादाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप और उसके साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शादाब को मृत घोषित किया। घायलों का उपचार जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर जांच शुरू की। मृतक शादाब संजीत में कपड़े और किराने की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और चार पुत्रियां हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ढाबला चौपाटी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिस पर नियंत्रण की जरूरत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE