सिंगोली। भारतीय मानवाधिकार आयोग सहकार ट्रस्ट के नीमच जिला अध्यक्ष पद पर सिंगोली निवासी हरीश शर्मा को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने उज्जैन संभाग कार्यकारी सदस्य ज्ञानचंद शर्मा की अनुशंसा पर की।
हरीश शर्मा, जो गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष भी हैं, को उनके सामाजिक, धार्मिक और मानवता के प्रति किए गए कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति पर पूरे नीमच जिले और विशेष रूप से सिंगोली क्षेत्र में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर शर्मा के इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई संदेश प्रेषित किए। हरीश शर्मा ने मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव और संभाग कार्यकारी सदस्य ज्ञानचंद शर्मा का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह दिए गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।