BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2025, 10:43 am
HOROSCOPE TODAY : इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और धन लाभ के योग, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक समस्या रहने से आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अपने कामों को भी थोड़ा धैर्य से ही निपटाएं। आप किसी से दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील भी अटक सकती है। बिजनेस में आप अत्यधिक मात्रा में धन लगाने से बचें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस वैसे तो बढ़िया चलेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ी सावधानी बरतें। किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन भी सोच समझकर लगाना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सफलता हासिल होगी, जिसके लिए आपको काफी मेहनत मशक्कत करनी होगी। परिवार में भी सदस्यों से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। कोई प्रिय वस्तु यदि खो हो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।

कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको रुका हुआ धन के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा, लेकिन आप काम को लेकर अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। राजनीति में आप बिना सोचे समझे कदम ना बढ़ाएं। किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा और आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई परिजन आपसे मेल मिला करने आ सकता है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं और आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी सेहत संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है।

कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई विरोधी आज आपको परेशान कर सकता है। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी और किसी बात को लेकर आज आपका मन परेशान रहेगा।

तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी और आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को निपटाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको मन में काम को लेकर यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे अपने बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं और संतान की संगति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा।

धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अच्छा खर्चा करेंगे, लेकिन बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी पिताजी की कोई बात समस्या देगी, इसलिए उनसे कोई भी सलाह बहुत ही सोच समझकर ले। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसलिए आप किसी दूसरे के मामले में ना ही बोलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में यदि लंबे समय से आपको कोई समस्या दे रहा था, तो वह भी आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप पार्टनरशिप में कोई काम करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं।
 
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों को प्लानिंग करके चलेंगे, जिससे आप अपने कामों में आसानी से आगे बढ़ेंगे। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है और आपको किसी पुरस्कार से भी नवाजे जाने की संभावना है। भाई-बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक-ठाक नहीं रहेगा, इसलिए आपको अपने पेट का खास ख्याल रखें। किसी ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। आप अपने घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की योजना बना सकते है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचाना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE