नीमच। पोरवाल साख सहकारी संस्था मर्यादित बैंक, शामगढ़ का निर्वाचन शुक्रवार को संपन्न हुआ। यह चुनाव पोरवाल छात्रावास, मंदसौर में निर्वाचन अधिकारी श्रीमती विपिन बडगोती की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर देवीलाल फरक्या (सुवासरा), उपाध्यक्ष पद पर गोविंद डबकरा (पिपलिया मंडी) तथा श्रीमती सीमा पंकज मेहता (शामगढ़) निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, जिला सहकारी बैंक मंदसौर प्रतिनिधि के रूप में अशोक मुजावदिया (मेलखेड़ा) का चयन किया गया।
संचालक मंडल में ओमप्रकाश सधवी (शामगढ़), डीम्पल शामगढ़, राजेंद्र धनोतिया, राजेंद्र सधवी (देवास), मुकेश पोरवाल (नीमच), नरेन्द्र उदिया (मंदसौर), अशोक मुजावदिया (मेलखेड़ा), दिलीप धनोतिया (चनदवासा) तथा श्रीमती सीमा सुनील मुजावदिया (मेलखेड़ा) निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।