BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2025, 11:08 am
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड निम्बाहेड़ा में स्टेटिक वेब्रिज सिस्टम से क्लिंकर रेक लोडिंग का शुभारंभ, कंपनी के यूनिट हेड नितिन ने दी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में  कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन एवं ईवीपी, सेंट्रल लॉजिस्टिक्स सर्विसेज विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रथम स्टेटिक वेब्रिज सिस्टम से क्लिंकर रेक लोडींग सिस्टम का शुभारम्भ किया गया। इस सिस्टम से कम समय एवं कम लागत तथा साफ सुथरे वातावरण में रेक लोडींग होगी, जो की पर्यावरण संरक्षण की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं। 

इस अवसर पर जैन ने लॉजिस्टीक्स विभाग सहित सभी तकनिकी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कम्पनी के शीर्ष प्रबन्धन की दूरदर्शिता का परिणाम है की हम औद्योगिक क्षेत्र में इतने बेहतरीन नवाचारों को क्रियान्वित कर रहे हैं। इस सिस्टम से अब और भी सुगम तरीके से लोडिंग कार्य संपादित कराया जायेगा। उल्लेखनीय है की वंडर सीमेंट लि. ने अब तक सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र में विभिन्न नवाचारों एवं नई तकनिकी से कार्य करते हुए कई किर्तिमान स्थापित कर देश में उभरती हुई विख्यात सीमेंट कम्पनी के रुप में अपनी पहचान स्थापित की हैं।

शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेलवे के रामेश्वर प्रसाद (एरिया अधिकारी, चित्तौड़गढ़), संजय पासी (वाणिज्य निरीक्षक, चित्तौड़गढ़), नरेश गुर्जर (परिवहन निरीक्षक, चित्तौड़गढ़) उपस्थित थे। वंडर सीमेंट के मनोज कुमार शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष-लॉजिस्टीक्स ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वंडर सीमेंट के अमित मेहता, उपाध्यक्ष- ऑपरेशन एवं राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष-प्रोसेस सहित कम्पनी के पीयूष जोशी, विपिन जैन, सुरेश चंन्द्र जुनवाल, रिद्धिश पांडे, हेमेन्द्र सिंह झाला, कृष्ण कुमार राठी, राजकुमार पाटीदार, पुलकित खमेसरा, नागेन्द्र सिंह चुण्डावत, मनीष कोठारी, देवेन्द्र जैन एवं लॉजिस्टीक विभाग से विजय सिंह चुण्डावत, गजेन्द्र सिंह राठौड सहित कम्पनी के सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE