BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2025, 11:22 am
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी सज्जन बाई, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। देवरी-खवासा और महागढ़ के बीच शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान बाइक पर सवार महिला असंतुलित होकर ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान सज्जन बाई पति बद्रीलाल किर (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी भाटखेड़ी के रूप में हुई है। हादसे के समय बाइक उनके पति बद्रीलाल किर चला रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक मोहनलाल भील, निवासी भाटखेड़ी है, और सभी लोग मेहंदी का पाला लेने जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और मनासा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मनासा शासकीय अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE