BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2025, 12:41 pm
KHABAR : दीपों की अनूठी आरती से आलोकित हुआ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नीमच में 151 दीपों से सजी स्वस्तिक और ओम की आकृति, बनी सभी के आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शताब्दी वर्ष एवं दीपावली उत्सव के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (सीबीएसई), नीमच के प्राथमिक विभाग में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने और दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा कृ 151 दीपों से सजी अनूठी आरती, जिसमें चार स्वस्तिक चिन्ह, एक ओम तथा शुभ-लाभ के प्रतीक दीपों की सज्जा की गई। यह आकर्षक दीप आरती विद्यालय की दीदीयों के सहयोग से तैयार की गई, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया। इसी क्रम में प्रथम और द्वितीय वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई दीप की आकृति भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम में बाल विवेकानंद कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष अनुराग बंसल, सहसचिव शिवा मित्तल, स्टेट बोर्ड प्राचार्य महेश गदले, तथा सीबीएसई मिडिल प्राचार्य पूर्ण नागदा सहित सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने माँ लक्ष्मी जी की आरती कर राष्ट्र के नाम एक दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर अनुराग बंसल ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या जूही जैन ने दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रीराम के अयोध्या आगमन की कथा सुनाई और बच्चों को सुरक्षित व स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश दिया। दीपों की लौ से जगमगाता विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और संस्कारों की गूंज से भर उठा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE