नीमच। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय संस्था रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने दीपावली पर्व से पहले गरीब बस्तियों में पहुंचकर सेवा प्रकल्प के तहत खुशियां बांटीं।
क्लब अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि हर वर्ष जहां हम अपने परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां मनाते हैं, वहीं समाज का एक वर्ग ऐसा भी है जो आर्थिक तंगी के कारण इन खुशियों से वंचित रह जाता है। ऐसे ही बच्चों और परिवारों तक दीपोत्सव की खुशियां पहुँचाने के उद्देश्य से क्लब ने इस वर्ष भी विशेष सेवा प्रकल्प संचालित किया।
कार्यक्रम के तहत नवीन कपड़े, खिलौने, जूते-चप्पल, पूजन सामग्री, सजावटी सामान और मिठाइयाँ वितरित की गईं। वितरण कार्य शहर के आसपास स्थित गरीब एवं आदिवासी बाहुल्य बस्तियों में किया गया।
इस अवसर पर क्लब सदस्य हेमंत भंडारी, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग (बामनबर्डी), धीरज गांधी, दिलीप जोशी, अनुज माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी डायमंड क्लब की इस पहल से गरीब बच्चों के चेहरों पर खुशियां खिल उठीं और बस्तियों में दीपोत्सव की रौनक बिखर गई।