BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2025, 8:06 pm
KHABAR : मुरलीधर प्रेमाणी की स्मृति में महिला समन्वय शाखा ने किया दीप यज्ञ एवं दीपदान, गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजुला शर्मा ने डाला दीप यज्ञ के महत्व पर प्रकाश, वितरित किए दीपक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिला समन्वय शाखा ने कीर्तिक एकादशी के अवसर पर स्व. मुरलीधर प्रेमाणी की स्मृति में शाम 5.30 बजे किलेश्वर मंदिर के समीप स्थित कृष्ण बस्ती में दीपदान और दीप यज्ञ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसका संचालन ममता गर्ग ने किया।

इस अवसर पर गायत्री मंदिर ट्रस्टी मंजुला शर्मा ने बच्चों को दीप यज्ञ के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि दीप से सृष्टि में दिव्यता का संचार होता है, नकारात्मक विचार और अंधकार दूर होते हैं और यह ईश्वर के प्रति सच्चा समर्पण व्यक्त करता है।

महिला समन्वय शाखा की जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने कहा कि भाग्य का निर्माण चरित्र से होता है और चरित्र का निर्माण हमारी आदतों से। उन्होंने सभी को प्रेरित किया कि वे जीवन में अच्छी आदतों को अपनाएं, भगवान का ध्यान करें, पढ़ाई पर ध्यान दें, समय व्यर्थ न गवाएं, माता-पिता के चरणों का स्पर्श करें और भाई-बहनों से प्रेम रखें।

कार्यक्रम में बच्चों को आवश्यक सामग्री के साथ मिट्टी के दीपक वितरित किए गए। इस अवसर पर हिना गोविंदानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीता दुआ, भावना जैन, सरोज गांधी, जयश्री चौबे और श्यामा चौहान सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE