मनासा/नीमच। मध्यप्रदेश की समाजसेवी संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा नन्हे चेहरों की मुस्कुराहट अभियान के तहत रविवार को मनासा की झुग्गी बस्तियों में पहुँचकर दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से पाठ्य सामग्री वितरित की, साथ ही दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाइयाँ, कपड़े, दीपक और पटाखे भी बाँटे।
संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने बताया कि बीआर फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से नन्हे चेहरों की मुस्कुराहट अभियान चला रही है और अब तक लगभग 950 बच्चों की मदद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने त्योहार, जन्मदिन और विशेष अवसर जरूरतमंदों के बीच जाकर मनाने चाहिए। इससे समाज में सकारात्मकता और संवेदनशीलता का संदेश फैलता है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर कार्यरत है।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक एडवोकेट भैरूप्रसाद परमार, नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष आयुषी अरोरा, मंदसौर जिला महासचिव सुनील सोलंकी, नीमच जिला सचिव रेखा चौधरी, जिला प्रवक्ता राजेश प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री निशा मालवीय, मनासा तहसील अध्यक्ष अंतिम सेन, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन मालवीय, तहसील महासचिव अंकित मंडवारिया, तहसील सचिव कुशाल मालवीय, शिल्पा सेठिया, तहसील मीडिया प्रभारी हेमंत चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी अजय मालवीय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।