नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रविवार को अपने निवास पर परिजनों सहित समाज के निराश्रित एवं जरूरतमंद वर्ग के बीच दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने किलकारी आश्रय गृह के बच्चों, पीएम केयर योजना से लाभान्वित बच्चों, रेड क्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों तथा मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
कलेक्टर चंद्रा ने सभी बच्चों और वृद्धजनों को अपने हाथों से दीपावली की मिठाइयाँ, पटाखे और उपहार भेंट किए तथा उन्हें हृदय से शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का सच्चा आनंद तभी है जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अपर कलेक्टर बीएस कलेश, एसडीएम प्रीति संघवी, किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर पराग जैन तथा जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या सहित अन्य अधिकारी अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे। कलेक्टर चंद्रा का यह मानवीय पहलू समाज में सहानुभूति और संवेदनशीलता का प्रेरक संदेश देता है।