BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2025, 10:42 am
NEWS : वंडर सीमेंट में विधि विधान के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली पर्व, भक्तों की उमड़ी भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन एवं वंडर यूफोरिया लेडीज क्लब की अध्यक्षा अरुणा जैन ने प्रातःकालीन शुभ मुहूर्त में सपरिवार भगवान महावीर स्वामी एवं लक्ष्मी माता की पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कम्पनी की उन्नति, सभी की प्रगति तथा खूशहाली हेतु कामना कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट परिवार द्वारा भगवान महावीर के निर्वाण दिवस एवं दीपावली को संयुक्त रुप से मनाने के साथ ही हर वर्ष विशेष पूजा भी की जाती हैं।
वंडर सीमेंट लि. निम्बाहेड़ा के प्रशासनिक भवन में आयोजित पूजन महेश मानसिंहका, महाप्रबंधक-लेखा के संयोजन में संपन्न हुई जिसमें कम्पनी के अमित मेहता, उपाध्यक्ष -ऑपरेशन सहित सुनील शर्मा, मदन मोहन माहेश्वरी, विपिन जैन, ओ.पी. राजपुरोहित, पीयूष जोशी, सुरेश चंन्द्र जुनवाल, मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश प्रसाद, एनएल सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, कपिल व्यास, अनिल कुमार शर्मा, डॉ विश्वास जैन एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया तथा एक दुसरे को शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE