चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर दीपावली का पावन पर्व अत्यंत उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने सभी उपस्थितों को दिव्य और आध्यात्मिक दीपावली मनाने का संदेश दिया।
दीदी ने कहा, ष्दिवाली पर हम केवल दीपक जलाते हैं, परंतु इस बार हमें प्रेम, स्नेह और सम्मान का दीपक जलाना चाहिए। जब हम अपने जीवन के दीपक को प्रकाशित करते हैं, तो अज्ञान के अंधकार को दूर कर अनेक आत्माओं के जीवन में सुख, शांति और ज्ञान का प्रकाश फैला सकते हैं।ष्
इस आयोजन में बीके अनीता दीदी, ज्योति दीदी, सुमन दीदी, कुसुम बहन (राजस्व निरीक्षक), बाल किशन भाई, सुभाष पुरोहित, कन्हैयालाल भाई, मनोज भाई और लक्ष्मण भाई सहित कई गणमान्य अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर, दूसरों के जीवन में ज्ञान और सुख का प्रकाश फैलाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे सभी के चेहरे पर आनंद और संतोष की झलक देखने को मिली।