नीमच। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया झांझरवाड़ा में स्थित बाबजी इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड में दीपावली का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। एमडी हातिम नजमी, डायरेक्टर फातिमा नजमी, होजेफा नजमी और स्टॉफ ने शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद सभी कर्मचारियों को उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर केक भी काटा गया। उपस्थित स्टॉफ ने परिसर में भव्य आतिशबाजी कर एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी।
आपकों बता दें कि बाबजी का एएसी ब्लॉक अब भारत का ब्लॉक बन चुका है। इसकी मजबूती ने पूर्व के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस समय बाबजी एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ 5 एमपीए से अधिक 6 एमपीए तक पहुंच गई है। जबकि मानकों के आधार पर एक साधारण एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ 4 एमपीए होती है, लेकिन समूचे भारत में बाबजी का ब्लॉक एक मात्र ऐसा ब्लॉक है, जिसकी स्ट्रेंथ कई लैबों में टेस्टिंग के बाद 6 एमपीए तक निकली है। बाबजी के एएसी ब्लॉक को आईएसओ 9001 का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। यहीं एक बड़ी वजह है कि बाबजी के एएसी ब्लॉक की डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही है।