मनासा। बीती मंगलवार की शाम मनासा मंदसौर सड़क मार्ग पर शेषपुर और बड़िया के बीच पेट्रोल पंप के पास एक कार असंतुलित होकर पलटी खाने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैतराम पिता उदयराम रावत निवासी शेषपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक गाड़ी चलाना सीख रहा था और कार में अकेला ही था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से गाड़ी पलटी खा गई जिस से उक्त युवक के सिर में गंभीर चोटे आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेजा गया। वही बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है। उक्त युवक मनासा के बंधन बैंक ब्रांच पर कार्यरत था ।