नीमच। सकल यादव समाज नीमच कैंट, बधाना, ग्वालटोली, नीमच सिटी, सुवाखेड़ा, गिरदौड़ा एवं हरकियाखाल के समाजजनों की संयुक्त बैठक मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को यादव समाज के उमापति महादेव मंदिर, ग्वालटोली पर संपन्न हुई। इस अवसर पर बताया गया कि पूर्व में 28 सितंबर 2025 को आयोजित बैठक में यशवंत कुमार गोयल को अखिल भारतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आज की बैठक में समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
बैठक में रविशंकर जेरिया को परिचालन समिति का अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव को कोर समिति का अध्यक्ष, रवि यादव, राजेश व्यास, योगेश राजोरा और संजय सलोना को उपाध्यक्ष बनाया गया।
दिलीप यादव एवं राकेश (बंटी) मौर्य को महामंत्री नियुक्त किया गया।
प्रचार-प्रसार समिति का दायित्व इंदर जयंत को सौंपा गया।
तकनीकी एवं ऑनलाइन पंजीयन समिति के संयोजक सुरेश कदम तथा सहसंयोजक गिरधारीलाल यादव, विशाल गोयल रहे।
मंच संचालन एवं कार्यक्रम समिति में दिनेश अंब, गजेंद्र सिंह जौहरी, मनोहर अंब, अनीता सिसोदिया और तरुणा शिव को शामिल किया गया।
संरक्षक मंडल में यशवंत हरित, हेमंत हरित, लक्ष्मी नारायण यादव, हरि सिंह यादव, रतनलाल यादव, गजेंद्र सिंह यादव और घनश्याम यादव (शेरू भाई) को रखा गया।
सलाहकार मंडल में घनश्याम सिंह अंब, रमेशचंद्र कदम, रमेशचंद्र प्लास, विनोद हरित, दरबारीलाल राजोरा, घनश्याम प्लास, रवि सिंह अंब, कैलाश चंद्र, कर्णिक और गंभीरमल यादव को शामिल किया गया।
संयोजक मंडल में राकेश सोन, मोनू लोक्स, रवि गोयल और सुनील भारतीय को स्थान दिया गया।
इसके अतिरिक्त महेश जेरिया, राधेश्याम यादव, विजय यादव, पंकज तोमर, प्रताप सिसोदिया, रितेश जयंत, सूरज हरित, राजेश सिंहा, देवेश कुमार यादव, हर्ष जेरिया, राधेश्याम व्यास, सुरेंद्र सिंह जयंत, राकेश सिसोदिया, संजय कर्णिक, अनिल जयंत, सोमदत्त जयंत, चिरंजी लाल यादव, चेतन डूंगरवाल, संजय यादव (नयागांव), विकास कदम, विक्की खुआर, हेमंत तोर, विक्की सागर, कृष्णकांत सिसोदिया, महिपाल यादव, बलवंत यादव, विकास यादव, दिलीप यादव को भी समिति में स्थान दिया गया।
नीमच जिले की विभिन्न शाखाओं से प्रतिनिधि के रूप में गिरदौड़ा से बंटी यादव, राजेंद्र हरित, विकास यादव,
हरकियाखाल से निरंजन तोमर, मनीष तोमर, सुवाखेड़ा से यशवंत जयंत, लक्ष्मी नारायण सिसोदिया, सतीश अंब, राधेश्याम भटनागर और लक्ष्मी नारायण अंब को शामिल किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में समाजजनों से चर्चा कर विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाएगा।- यशवंत कुमार गोयल, अध्यक्ष अखिल भारतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति, सकल यादव समाज, नीमच