मनासा। देवरी खवासा और बड़कुआ के बीच बुधवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पति, पत्नी और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक फिसलने से यह दुर्घटना घटी।
घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से तत्काल मनासा के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार किया गया। दुर्घटना में घायल पालसोडा निवासी सत्यनारायण प्रजापत, उनकी पत्नी रुक्मण बाई और पुत्र जयंत पालसोडा से बरलाई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवरी खवासा और बड़कुआ के बीच घाटी पर उनकी बाइक फिसल गई।
तीनों को गंभीर चोटें आईं, जबकि बालक जयंत को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण देर रात 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।