BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2025, 12:38 pm
KHABAR : मनासा के श्री व्दारिकाधीशजी मंदिर प्रांगण में 57वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न, सनातन परिवारों की रही भारी उपस्थिति, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। सामाजिक समरसता, परिवार में एकता, संस्कृति और धर्म के संरक्षण के पवित्र उद्देश्य से नगर में 57वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ श्री व्दारिकाधीशजी मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सनातन परिवारों की भारी उपस्थिति रही।

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय, शाहपुरा के विद्वान एवं राष्ट्रवाद के उद्घोषक संत श्री चेतनराम जी (उदयपुर) की प्रेरणा से नगर में चल रहे इस सत्संग प्रकल्प को संपूर्ण नगर का सहयोग प्राप्त है। इस पाठ के लाभार्थी श्री माहेश्वरी समाज मनासा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष प्रद्युम्न मारु, सचिव राजेश सोढ़ानी, प्रहलाद लोगढ़, रामपाल मंत्री, हरगोविंद बसेर, दिनेश तोषनीवाल, आशिष पलोड़ एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष चिराग बसेर ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में भजन प्रस्तुतियों की भी खास भूमिका रही। राजकुमार मारु ने भावपूर्ण भजन “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे” प्रस्तुत किया, जबकि कमल विजयवर्गीय ने श्री व्दारिकाधीश मंदिर निर्माण पर लावणी “पंच माहेश्वरी बड़े धरमात्मा लाए व्दारिकाधीश” प्रस्तुत की। जूनियर रविन्द्र जैन और ख्यात विष्णु बारेठ ने श्रीराम कहानी सुनाई। साथ ही निरंजन पाराशर, सत्यनारायण सोनी और ओम सोनी ने भी भजन प्रस्तुत किए।

समाज अध्यक्ष प्रद्युम्न मारु ने नगरवासियों को दीपावली की बधाई दी और सबके मंगल की कामना की। संत श्री चेतनराम जी का दीपावली शुभकामना संदेश भी पाठ में साझा किया गया।

सनातन सत्संग मंडल ने आगामी 58वें पाठ की जानकारी दी, जो 28 अक्टूबर मंगलवार को रात्रि 8 बजे माधवम् हास्पिटल, उषागंज, मनासा में होगा। इस अवसर पर अधिकतम संख्या में सनातन परिवारों से भाग लेने का आग्रह किया गया।

विशेषरू सनातन समाज की परंपरा के अनुसार आर्थिक रूप से पिछड़े प्रत्येक परिवार तक दीपावली की खुशियां पहुँचाने हेतु प्रसाद वितरण की परंपरा विगत 100 वर्षों से मंदिरों में निभाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE