नीमच। रेलवे के टेलीकॉम विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत जगदीश प्रसाद मीणा (54) का नीमच के बघाना थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से दुखद निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, जगदीश प्रसाद मीणा गुरुवार सुबह शौच के लिए गए थे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं लौटे, तो परिजन चिंतित होकर दरवाजा तोड़कर अंदर गए और उन्हें मृत अवस्था में पाया।
जगदीश प्रसाद मीणा मूलतः राजस्थान के अलवर जिले के गाजी थाना क्षेत्र स्थित गांव आगर के निवासी थे। वे भारतीय रेलवे के टेलीकॉम विभाग में लंबे समय से सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। मृतक का शव जिला अस्पताल नीमच लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जगदीश प्रसाद मीणा के निधन से रेलवे विभाग और उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।