BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2025, 6:01 pm
NEWS : ब्रह्म ज्योति संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने किया संजीवनी सेवा संस्था का अवलोकन, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। ब्रह्म ज्योति संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा और महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस नेहा शर्मा ने गुरुवार को प्रतापगढ़ स्थित संजीवनी सेवा संस्था का दौरा कर वहां संचालित कन्यादान योजना और स्वरोजगार योजना का अवलोकन किया।

प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आशीष शर्मा ने जनता के हित में सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने हेतु संजीवनी सेवा संस्था के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों जिला सहायक अनुसिया मीणा, फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा और सूर्यवंशी मांगीलाल तंबोली से मुलाकात की।

संस्था के कार्यों की ली जानकारी-
अध्यक्ष शर्मा ने संस्था द्वारा जिले में संचालित कार्यक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके आमजन तक पहुँचने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के रोजगार सृजन, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, और औषधीय ज्ञान प्रसार से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

अतिथियों का स्वागत और चचा- 
संस्थान परिवार की ओर से अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद संस्था प्रतिनिधियों ने सभी चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उनके प्रभाव पर चर्चा की। महिला जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संजीवनी सेवा संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। मैं इस कार्य में संस्था का तन-मन-धन से सहयोग करूँगी ताकि अधिक से अधिक महिलाएँ रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

संस्थान के प्रयासों की सराहना-
ब्रह्म ज्योति संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी कहा कि सामाजिक संस्थाएँ सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने संस्था के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE