BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2025, 6:15 pm
BIG NEWS : बाछीखेड़ा गांव में युवक को फिल्मी स्टाइल में मुंह में सुतली बम फोड़ना पड़ा महंगा, जानलेवा बना स्टंट हालत गंभीर, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। जिले के पेटलावद तहसील के अंतर्गत गांव बाछीखेड़ा में एक चौंकाने वाली ओर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है गांव का एक युवक सोशल मीडिया पर स्टंट के चक्कर में अपनी जान से खिलवाड़ कर बैठा यहाँ एक युवक ने जानबूझकर अपने मुंह में सूतली बम रखकर उसे फोड़ दिया जिसके चलते उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया और मुंह के चिथड़े उड़ गए। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लगातार बम फोड़ रहा था और जब उसने आठवाँ सूतली बम मुंह में रखकर जलाया तो तीव्र धमाके की आवाज के साथ उसका चेहरा लहूलुहान हो गया, घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, बीएमओ डॉक्टर एम.एल. चोपड़ा ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रतलाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गांव में आक्रोश और हैरानी-
ग्राम वासियों ने युवक की हरकत पर नाराजगी जताई और कहां की दिखावे की चाह और हीरो बनने की आशा में बच्चों युवाओं के ऐसे जोखिम भरे कदम बढ़ रहे हैं, ग्रामीणों का कहना है कि आजकल की युवा सोशल मीडिया पर वीडियो के लिए अपनी सुरक्षा नजर अंदाज कर देते हैं यह बहुत चिंताजनक है। 

पुलिस और प्रशासन की अपील-
घटना के बाद गांव में पुलिस ने लोगों को इस तरह की कृत्य करने से सख्त मना किया है साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने की अपील की गई है कि वह बच्चों को ऐसे खतरनाक स्टंट से दूरी बनाए रखें, यह हादसा सोशल मीडिया के दिखावे कि संस्कृति का खतरनाक उदाहरण है विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों और युवाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है ताकि ऐसे हादसे भविष्य में ना हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE