चित्तौड़गढ़। शहर के प्रताप सेतु मार्ग स्थित चौमुखा महादेव मंदिर में भाई दूज के अवसर पर भगवान भोले शंकर के छप्पन भोग का आयोजन हुआ। अन्नकूट महोत्सव को लेकर भोले शंकर के 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए चौमुखा महादेव मंदिर पुजारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती दीपावली के बाद आने वाली भाई दूज पर चौमुखा महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालुओं के सहयोग से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ तथा भगवान भोले शंकर के 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया। इस अवसर पर भगवान भोले शंकर को भगवती लाल सुथार के द्वारा आकर्षक फूलों से आकर्षक सजाया गया। महाआरती का आयोजन हुआ तथा भगवान भोले शंकर के 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं में वित्त किया गया। चित्तौड़गढ़ के प्रताप सेतु मार्ग स्थित चौमुखा महादेव शंकर गट्टा प्राचीन स्थल स्थित है जहां पर हनुमान मंदिर अखाड़ा शनि देव मंदिर तथा चौमुखा महादेव विराजित है। इस अवसर पर महादेव मंदिर में ओम भंडारी नटवर भंडारी सत्यनारायण समदानी शेखर डाड लोकेश डाड उमेश छिपा अभिमन्यु समदानी जिशु सिंह राठौड़ अनिल पटवा गोपाल पटवा राजू भंडारी सोनी राकेश सोनी हिम्मत माली मनोज सोनी सोनू शर्मा अनूप अमेरिया राजकुमार सोनी गोपाल मोची बंसीलाल छिपा हेमंत मेनारिया सहित कई श्रद्धालुओं ने अपनी सेवाएं दी।