नीमच। कायस्थ समाज नीमच द्वारा कार्तिक मास की द्वितीया तिथि पर श्री चित्रगुप्त जी दूज पूजन एवं दिवाली मिलन समारोह बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संसार के सभी प्राणियों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त जी का पूजन, कथा और महाआरती की गई। कथा का वाचन पंडित नरेश पाठक ने अपने मुखारविंद से किया।
पूजन कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना एवं प्रीति सक्सेना ने परिवार सहित विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी समाजजनों ने मिलकर महाआरती की और दिवाली मिलन समारोह में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजेश जौहरी, महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा निगम, प्रकाश गौड़, बसंत गौड़, आलोक श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, ई. आशीष सक्सेना, एस. एन. श्रीवास्तव, पूनम सक्सेना, सुजय सक्सेना, शैलजा गौड़, उर्मिला गौड़, अनुराधा भटनागर, दीपक राय गौड़, दिलीप निगम, आर्ची सक्सेना, तनिष्क सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आभार कायस्थ समाज सचिव नितिन सक्सेना ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी समाज प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने दी।