नीमच। अग्रवाल समाज नीमच के वरिष्ठ समाजजनों की उपस्थिति में “अग्रवीर क्लब” का गठन किया गया। आयोजन सीएसवी अग्रोहा भवन में संपन्न हुआ, जिसकी शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी की स्तुति एवं माल्यार्पण के साथ की गई।
क्लब के सदस्य कुमार अथर्व गोयल ने बताया कि अग्रवीर क्लब का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, करियर गाइडेंस सेमिनार और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है, ताकि युवा संगठित होकर समाज को उन्नति की दिशा में आगे ले जा सकें।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, गोपालकृष्ण गर्ग, अनिल मंगल, पंकज मित्तल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं की पहल की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान कुमार वैदिश बंसल, स्वयं ऐरन, पर्व, समर्थ गोयल, यश गोयल, दिव्यांश और तुषार बंसल ने अपना परिचय देते हुए क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया।
अग्रवीर क्लब का पहला कार्यक्रम अग्रवाल युवाओं द्वारा टर्फ ग्राउंड पर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों का आनंद लिया। आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वयं ऐरन, कुमार अथर्व, विशेष और वैदिश ने सभी प्रतिभागी युवाओं का आभार व्यक्त किया।