मनासा। दीपोत्सव के पावन अवसर पर स्थानीय श्री रामद्वारा में रविवार, 26 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री जगदगुरु स्वामी श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज के सान्निध्य में एक दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। प्रवचन का शुभारंभ रात 8 बजे से होगा। रामस्नेही बंधुओं ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आध्यात्मिक प्रवचन का लाभ लेने की अपील की है।