नीमच। रोटरी हॉल में शनिवार को इनरव्हील क्लब, नीमच द्वारा दीपावली मिलन समारोह बड़े उत्साह, उमंग और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मिठाइयों से मुंह मीठा कर सभी ने समाज सेवा के नए संकल्प भी लिए। क्लब की अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि “जिस तरह एक छोटा दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार हमारे छोटे-छोटे सत्कर्म किसी के जीवन में आशा की किरण बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान आगामी सेवा प्रकल्पों और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक गेम्स, हाऊजी, नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मंच पर उत्साहित और मुस्कुराते चेहरों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता सदस्याओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमरजीत छाबड़ा, प्रेरणा शर्मा, अलका चड्ढा, माधुरी चौरसिया, संगीता जोशी, तृप्ति दुआ, सरिता पाटीदार, सरोज गांधी सहित बड़ी संख्या में इनरव्हील क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन हिमांगिनी त्रिवेदी ने किया।