मंदसौर। सिटी कोतवाली पुलिस ने बस खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी रोहन राव पाटील उर्फ शुभम (28) निवासी रतलाम को गिरफ्तार किया है। उस पर मंदसौर निवासी राजेश सिंह पंवार से पैसे लेकर बस नहीं दिलाने का आरोप है। यह मामला जनवरी 2025 का दर्ज था। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे पुलिस ने रिमांड पर लिया। फरियादी राजेश सिंह पंवार ने 16 जनवरी 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और सीएम हेल्पलाइन पर भी आवेदन दिया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह जावरा के ढोढर स्थित बाछड़ा डेरों में आता-जाता रहता है। कई बार दबिश देने पर आरोपी भागने में सफल रहा, लेकिन अंततः रविवार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी गई राशि जब्त की जाएगी।