चित्तौड़गढ़। भदेसर कस्बे में शुक्रवार देर रात एक लेपर्ड ने बाड़े में बंधे गाय के छह-सात महीने के बछड़े का शिकार कर दिया। सुबह परिवार ने बछड़े का शव देखा और वन विभाग को सूचना दी।
वन अधिकारी लेखराज खटीक ने बताया कि भदेसर के पास कन्नौज ग्राम पंचायत के आसपास नर-मादा लेपर्ड और उनके दो शावक अक्सर दिखाई दे रहे हैं। यह परिवार भीलगट्टी कचरा केंद्र के पास खाना और पानी लेने आता है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में जंगल या सुनसान रास्तों की ओर न जाएं और अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें। लेपर्ड के मूवमेंट को बदलने के लिए कचरा केंद्र के पास आग जलाने की योजना बनाई गई है।