नीमच। जिले के ग्राम धनेरिया कला निवासी बंटी अहीर के सुपुत्र स्व. योगेंद्र अहीर (नेनू) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 30 अक्टूबर 2025 गुरुवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर ग्राम चौकानखेड़ा चौराहा, तहसील जावद, जिला नीमच (म.प्र.) में आयोजित होगा।
शिविर में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 70678-04401, 80002-31469, 86590-8851 संपर्क कर सकते हैं।