नीमच। शहर के समीपस्थ राज्य राजस्थान के ग्राम केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम पर रविवार को भाजपा दिल्ली कार्यकारिणी समिति के जनरल सेक्रेटरी राजवीर सिंह ग्रेवाल परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर के विकास हेतु निर्देश दिए।
दर्शन के बाद श्री ग्रेवाल ने मंदिर के पूरे परिसर में चेकर्ड टाइल्स लगाने के लिए अपने सहयोगियों को निर्देशित किया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी मुकेश नागदा एवं प्रदीप नागदा ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। ग्रेवाल ने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके सौंदर्यीकरण के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।