BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2025, 1:09 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रही थी राधे बाई, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, परिजनों ने जताया आक्रोश, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मनासा-मंदसौर मार्ग के शेषपुर फंटे के पास 60 वर्षीय राधे बाई निवासी जानिया खेड़ी सड़क पर गिर गई। महिला बाइक से असंतुलित होकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल महिला सड़क पर तड़पती रही।

आखिरकार स्थानीय लोगों ने पिकअप वाहन की सहायता से महिला को मनासा शासकीय अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार प्रारंभ किया और महिला को भर्ती कर लिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर एम्बुलेंस पहुँच जाती, तो घायल को तत्काल राहत मिल सकती थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE