चित्तौड़गढ़। सालेरा नई आबादी में नवनिर्मित श्रीकृष्ण भगवान मन्दिर में कलश एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सालेरा ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुई।
समाजसेवी कालू लाल सुथार ने बताया कि बैठक में मूंगाना धाम के नवनियुक्त गद्दी प्रमुख, साकेतवासी मेवाड़ महामंडलेश्वर महंतश्री चेतनदास महाराज के उत्तराधिकारी अनुज महाराज एवं ज्योतिष इंद्रमल के द्वारा मुहर्त निकाला गया जिसके अनुसार आगामी 23 नवम्बर को श्रीमद् भागवत कथा से अनुष्ठान प्रारंभ होगा। इसी के साथ गणपति स्थापना, कलश यात्रा, श्री विष्णु महायज्ञ, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व महाप्रसाद का आयोजन होगा। समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त भक्तगण, सनातन प्रेमियों व भामाशाहों से कार्यक्रम में भाग लेने एवं यथोचित सहयोग देने की अपील की।