जीरन। गणतंत्र दिवस 2026 के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता के जिला स्तरीय आयोजन में स्वामी विवेकानंद एकेडमी जीरन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर को संदीपनी स्कूल, नीमच कैंट में आयोजित की गई थी।
विद्यालय के 31 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के बैंड वाद्य यंत्रों पर उत्कृष्ट तालमेल और प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया। चयनकर्ताओं ने विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय के बैण्ड समूह को संभाग स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित किया।
यह बैण्ड दल आगामी 27 अक्टूबर 2025 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर उज्जैन में संभागीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। विद्यालय के संचालक छगनलाल पाटीदार, सह-संचालक हरिश मुकाती, प्राचार्य राहुल जैन तथा शिक्षिका मृदुला व्यास ने सभी छात्रों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।