BREAKING NEWS
नेवरी में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.. <<     देवास में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कमला बाई खाबिया, परिवार में.. <<     खलटाका पुलिस चौकी की बड़ी कार्रवाई, यात्री.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और अवैध.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     महिदपुर टेकरी पर बिना खर्च गूंजी शहनाई,मां.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में रहस्यमयी ढंग से गायब हुई.. <<     बड़वानी में वीआईपी इलाके में भारी.. <<     सेंधवा के जोगवाड़ा रोड पर खूनी जंग, सिर्फ.. <<     KHABAR : ग्राम बोलिया में स्वर्णउदय वेलफेयर.. <<     REPORT : आज जारी होगी पीएम-किसान सम्मान निधि की.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : रतलाम मंडल ने रचा नया कीर्तिमान, एक दिन.. <<     KHABAR : खुले और अनुपयोगी बोरवेल तत्काल बंद करें,.. <<     KHABAR : श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 19, 2025, 4:35 pm
KHABAR : टंट्या भील के वंशजों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन, बोले- गांव की किराना दुकानों पर बिक रही शराब, शिवराज मामा ने ली थी सुरक्षा की जिम्मेदारी, शराबबंदी की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। जननायक टंट्या मामा की जन्मभूमि ग्राम बड़ौदा अहीर में अवैध शराब बिक्री की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार सुबह 10 बजे पंधानादृकालंका मुख्य मार्ग पर महिलाओं ने चक्का जाम कर शराबबंदी की मांग उठाई। उनका कहना था कि गांव में अवैध शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है और इस पर रोक लगाने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए।


चक्काजाम के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में 10 से अधिक स्थानों पर अवैध शराब बिक रही है। इससे बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है और गांव में सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि शिवराज मामा ने गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। शराब की वजह से महिलाएं मायके लौटने को मजबूर हो रही हैं।


कई बार शिकायतें, पर कार्रवाई नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि वे पहले भी कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मजबूरी में चक्का जाम करना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब बिक्री से सामाजिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देंगे तो अगला आंदोलन और उग्र होगा।


पुलिस हरकत में आई, एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
चक्काजाम की सूचना मिलते ही पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश पिता दरियाव सिंह (42) निवासी बड़ौदा अहीर के खिलाफ धारा 34(1) में केस दर्ज कर अवैध शराब जब्त की।


थाना प्रभारी महिलाओं के साथ गांव के कई स्थानों पर पहुंचे, जहां अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिली थी। पुलिस ने जांच की और चेतावनी भी दी कि अगर किसी को शराब बेचते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि गांव में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE