छतरपुर। थाना मातगुंवा पुलिस ने वर्ष 2017 के हत्या, हत्या के प्रयास और लूट प्रकरण में फरार चल रहे कुख्यात आदतन अपराधी आदेश खामरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल, रायसेन, गुना, भिंड, अशोकनगर सहित छत्तीसगढ़ के जिलों में भी हत्या, लूट और चोरी जैसे एक दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त रहा है।
एसपी अगम जैन के निर्देश पर चल रहे ष्न्याय पथ अभियानष् के तहत की गई इस कार्रवाई में एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया और मातगुंवा थाना प्रभारी अंकुर चौबे एवं पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
न्याय पथ अभियान के दौरान अब तक जिले में 655 से अधिक पुराने मामलों के फरार व इनामी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।