BREAKING NEWS
KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2025, 1:33 pm
KHABAR : नीमच में दिगंबर पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, जिनेंद्र भगवान की शोभायात्रा और ध्वजारोहण बना मुख्य आकर्षण, पचरंगी ध्वजाओं से सजाया समूचा परिसर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भगवान पार्श्वनाथ स्वामी दिगंबर पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज नीमच में धर्म और आस्था से परिपूर्ण माहौल के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। पुरानी नगर पालिका बंगला नंबर 60 स्थित मैदान पर महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु भव्य बनारस नगरी का टेंट से सजीव स्वरूप में निर्माण किया गया है। परिसर को 1008 जिन शासन की पचरंगी ध्वजाओं से सजाया गया है।

सुबह शांति जाप और नित्य नियम पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण से भर गया। प्रातः 8 बजे निकली जिनेंद्र भगवान की विशाल शोभायात्रा महोत्सव का सबसे आकर्षक आयोजन रही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

इसके उपरांत सम्पन्न हुए ध्वजारोहण समारोह, उद्घाटन, कलश स्थापना, तथा इंद्र प्रतिष्ठा में भी समाजजन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अमृत प्रवचन और याज्ञ मंडल विधान ने भी श्रद्धापूर्ण माहौल को और गहराई दी।

रात्रिकालीन कार्यक्रमों में इंद्रसभा-राजसभा और भगवान के 16 स्वप्नों का दिव्य प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। पहले ही दिन महोत्सव की भव्यता, आकर्षक सजावट और सुदृढ़ व्यवस्थाओं ने संकेत दे दिया है कि आने वाले पाँच दिनों में नीमच एक आध्यात्मिक उत्सव की अविस्मरणीय अनुभूतियों का साक्षी बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE