नीमच। अखिल भारतीय रेगर महासभा मध्यप्रदेश और गंगापुत्र महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आज टाउनहॉल में समाज का बहुप्रतीक्षित प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विधिवत समारोह के रूप में हुआ, जिसमें समाजजन की व्यापक उपस्थिति देखने को मिली।
समारोह में समाज की 150 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, उच्च शिक्षा एवं उच्च योग्यता अर्जित करने वाले युवा, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभागी तथा शासकीय सेवाओं में चयनित समाजजन शामिल रहे।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रेगर समाज के इतिहास पर आधारित पुस्तक का विमोचन रहा। इसे समाज के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
समारोह में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव जय नारायण कसौटिया, अखिल भारतीय नगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल. नवल, गंगापुत्र महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश बसेटिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए इस सम्मान समारोह का समापन समाज की एकजुटता, प्रेरणा और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ हुआ।