BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2025, 4:30 pm
BIG NEWS : हाईवे पर खतरे की लाइन, मनासा-कुकड़ेश्वर रोड पर डामर के पास लगे 11 केवी बिजली के पोल दे रहे हादसो को न्योता, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। मनासा-रामपुरा मेन हाईवे पर 11 केवी नई विद्युत लाइन बिछाने का काम इन दिनों गंभीर विवाद का विषय बना हुआ है। ठेकेदार द्वारा हाईवे के बिल्कुल नजदीक पोल खड़े कर दिए गए हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरटेक या साइट लेते समय वाहन कभी भी पोल से टकरा सकते हैं।

हाईवे से कुछ ही दूरी पर 8-10 पोल खड़े कर दिए

मनासा से करीब 5 किलोमीटर दूर हाईवे पर मनासा-हाड़ीपिपलिया-ढड़ेरी ग्रिड तक नई लाइन डाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदार ने रोड के बिलकुल किनारे (डामर से कुछ ही फुट की दूरी पर) 8 से 10 पोल लगा दिए हैं।

ग्रामीण मांगीलाल, उदयराम, घासीलाल, भागीरथ, माणक लाल, नाथूलाल, कन्हैयालाल और भेरूलाल ने बताया कि हाईवे पर दो वाहन ओवरटेक करते समय या अचानक साइट लेने पर पोल से टकरा सकते हैं। यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

पेड़ों की कटाई भी की गई, ग्रामीणों ने 15 फीट दूरी की मांग रखी
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लाइन डालने के दौरान कई बड़े पेड़ों को काट दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि लाइन को कम से कम 15 फीट दूर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो।

ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।

अधिकारियों की प्रतिक्रियाएँ
1. मनासा एसडीएम किरण आंजना

“इस विषय की जानकारी आपके माध्यम से मिली है। संबंधित विभाग को सूचित कर जांच करवाती हूँ।”

2. शैलेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ विद्युत अधिकारी, मनासा

“लाइन हाईवे के पास बिछाई जा रही है, इसकी जानकारी अभी प्राप्त हुई है। संबंधित अधिकारियों से बात कर स्थल का निरीक्षण करवाया जाएगा।”

3. जयपाल ठाकुर, जिला विद्युत अधिकारी, नीमच

“यह कार्य किस योजना में और किस ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है, इसकी जांच करवाता हूँ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE