मनासा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था प्रस्फुटन ग्राम विकास संस्थान द्वारा सेक्टर क्रमांक 2 में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति दुरगपुरा के सहयोग से जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान कार्य किया गया।
समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए 25 बोरियों का बंधान कर जल प्रवाह को रोकने का कार्य किया। इस पहल का उद्देश्य ग्राम क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता प्रहलाद धनगर, नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक रवि मोरी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष संजय पंवार, सचिव मनोज धनगर, मदन पंवार, मनोज मोयल, ग्राम पंचायत के सहायक सचिव राजेंद्र प्रसाद पंवार, खंड ग्राम प्रमुख घनश्याम पाटीदार सहित MSW/BSW विद्यार्थी उपस्थित रहे।