गरोठ/बोलिया। गीता जयंती के पावन अवसर पर शारदा विद्या मंदिर विद्यालय में जियो गीता अभियान के तहत गीता श्लोकों का वाचन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से गीता श्लोकों का पाठ कर धर्म, ज्ञान और आध्यात्मिकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में धर्म की विशेषता एवं गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आशीष श्रोत्रिय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। यह आयोजन जियो गीता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा के नेतृत्व तथा वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में, विधायक परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय संचालक विक्रम सिंह, शीतल बागवान, राहुल बागवान, सुनील जैन, गौतम सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।