BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 4:07 pm
BIG NEWS : कल नीमच से हुंकार भरेंगे जीवन सिंह शेरपुर, जन क्रांति न्याय यात्रा के तहत सबसे पहले पहुंचेंगे यहां, फिर माल्यार्पण के बाद करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित, स्वागत के लिए सजा शहर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता एवं सर्व समाज आंदोलन के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर कल 2 दिसंबर को नीमच से हुंकार भरेंगे। वे जन क्रांति न्याय यात्रा के तहत नीमच पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। समूचे शहर में उनके आगमन को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। शेरपुर नीमच में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

जन-जन से करेंगे हरदा पहुंचने का आव्हान- 
करणी सेना जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह चौहान ने बताया कि शेरपुर नीमच में सर्व समाज से 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले जन क्रांति न्याय आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करेंगे। यह आंदोलन करणी सेना की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

21 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन-
गिरिराज सिंह चौहान के अनुसार आंदोलन केवल राजपूत समाज का नहीं, बल्कि सर्व समाज के अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगों में हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, ईडब्ल्यूएस आरक्षण में सरलीकरण, आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था, किसानों को फसल खराबी पर उचित मुआवजा, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, गौमाता संरक्षण के ठोस प्रावधान, युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कई बिंदु शामिल है। इसके अलावा एक मांग विशेष रूप से चर्चा में है कि किसी बेटी की शादी तब तक मान्य न हो जब तक माता-पिता की सहमति न हो, ताकि परिवार की सामाजिक स्थिति सुरक्षित रहे।

घर-घर निमंत्रण, पूरे जिले में जनसंपर्क अभियान- 
जिलाध्यक्ष चौहान ने बताया कि करणी सेना कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और गांवों में होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर लगाए गए हैं। ग्राम स्तर पर अलग-अलग टोलियां बनाकर 21 सूत्रीय मांगों का पत्रक (प्लेट) सर्व समाज को वितरित किया जा रहा है।

नीमच में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे शेरपुर- 
करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर कल 2 दिसंबर को नीमच आएंगे। शेरपुर का काफिला सबसे पहले सुबह 11 बजे ग्वालटोली चौरााहा स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा तक पहुंचेगास। जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, स्वर्गीय खुमान सिंह शिवाजी, महर्षि वाल्मीकि और भारत माता की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यहां से काफिला टाउन हॉल पहुंचेगा। जहां शेरपुर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

हजारों की भीड़ जुटने की उम्मीद- 
जिला अध्यक्ष चौहान ने कहा कि कम से कम 5,000 लोगों को नीमच में जुटाने का लक्ष्य है। हरदा में 21 दिसंबर को होने वाला कार्यक्रम लाखों की भीड़ का होगा, जैसा 8 जनवरी को भोपाल में हुआ था। उन्होंने कहा कि जीवन सिंह शेरपुर एक न्याय योद्धा हैं और उनके नेतृत्व में यह आंदोलन सर्व समाज के अधिकारों की लड़ाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE