नीमच। राधादेवी रामचंद्र मंगल ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस, भाटखेड़ा, नीमच में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज के फार्मेसी एवं अन्य विभागों के विद्यार्थियों द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।
यह नाटक मल्हारगढ़ एवं गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, जीरन में प्रदर्शित किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। प्रस्तुतियों में एड्स की रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार, जागरूकता एवं सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश सरल और आकर्षक तरीके से दिए गए।
कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल कॉलेज के सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पण और युवाओं की जागरूकता बढ़ाने की सराहनीय भावना को प्रतिबिंबित करती है।