BREAKING NEWS
KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2025, 7:49 pm
KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गीता महोत्सव का भव्य आयोजन, संस्कार और अध्यात्म से सराबोर कार्यक्रम में 600 से अधिक विद्यार्थी बने सहभागी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। सांदीपनि विद्यालय में श्रीमद् भगवद्गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता महोत्सव का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गीता के आदर्श, संस्कार और चरित्र निर्माण के मूल्य स्थापित करना रहा।

मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत भागवत आचार्य जी और गोविंद उपाध्याय उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, विजय शर्मा, मुकेश दांगी, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष आशीष शारदा तथा राजकीय महाविद्यालय भागीदारी अध्यक्ष अश्विन सोनी सम्मिलित हुए।
प्राचार्य बी.एल. बसेर ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्वागत उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ-
मां सरस्वती एवं श्रीमद्भगवद्गीता की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शंखनाद एवं स्वस्तिवाचन प्रधानाध्यापक (माध्यमिक) बी.एल. मेनारिया ने किया।

सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियाँ-
कार्यक्रम में नीलू सोलंकी, प्रमिला शर्मा एवं गीता मैडम ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक वाचन हुआ।
संत भागवत आचार्य जी एवं गोविंद उपाध्याय ने गीता के 20 श्लोकों की सरल और प्रेरक व्याख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर लगभग 600 विद्यार्थी और 100 शिक्षक व अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथि उद्बोधन-
अतिथियों ने संदीपनि गुरु परंपरा, श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन तथा गीता के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के अनुशासन और विद्यालय की उत्तम व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने भारतीय संस्कृति, गुरु सम्मान और गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ-
अध्यात्म, ज्ञान और संस्कृति से ओतप्रोत आयोजन
विद्यार्थियों में उत्साह, आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार
विद्यालय परिवार एवं अतिथियों की सक्रिय भागीदारी

समापन-
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन घनश्याम शर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE