BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 10:08 am
HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है जबरदस्त सफलता, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष 
आज आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कुछ कामों को लेकर त्याग करेंगे, लेकिन आपको यदि कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आप अपने आर्थिक मामलों में सोच विचारकर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सरकारी योजनाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।


वृषभ 
आज आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आप शेयर मार्केट में अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी स्कीम मिलेगी। आपके बॉस आपके कामों से खुश आज आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपने कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखें। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।


मिथुन 
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके करियर में चल रही समस्या दूर होंगी। आपके बॉस आपके अच्छे कामों से खुश होकर आपको कोई नए पद देने की बात कर सकते हैं। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने किसी पुराने लेनदेन को लेकर परेशान रहेंगे। किसी नई जॉब को के रहते आप ट्राई करें तो वह भी आपको मिल सकते हैं।


कर्क 
आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा सफलता मिलेगी। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने कामों में धैर्य और साहस से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


सिंह राशि 
आज आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और व्यापार में भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।  आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा। यदि आपने किसी से धन को लेकर कोई लेनदेन किया था, तो वह आपके लिए समस्या बन सकता है। आर्थिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा।


कन्या 
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं थी, तो आप उन्हे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से भी टीम वर्क के जरिए काम करके पूरे हो सकेगी। आपके बॉस से आपको काम को लेकर शाबाशी मिल सकती हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।


तुला 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और कामों में आप पूरा अनुशासन दिखाएंगे। आपके किसी के तर्क वितर्क में ना पड़ें, तो भी आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बहकावे में ना आएं और किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आप अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी बात से बॉस काफी खुश रहेंगे। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। 


धनु
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक विषयों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें और अति उत्साहित होकर आप यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी। आपको अपनी परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी पूरा करना होगा।


मकर 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप बड़ों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकलेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जो लोग शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदमी इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती हैं।


कुंभ 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप नौकरी में किसी अजनबी पर थोड़ा सोच समझकर भरोसा करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई पुराना लेनदेन समाप्त होगा।


मीन 
आज आप अपने सभी कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे और आप अपने बॉस का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने से काफी खुशी होंगे। जीवनसाथी भी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE