BREAKING NEWS
KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 11:52 am
BIG NEWS : हरवार-फोफलिया मार्ग पर हुए भयानक हादसे ने छिनी मासूम बच्चों की खुशियां, गंभीर रूप से घायल रेखा सेन ने तोड़ा दम, पति की मौत के बाद परिवार पर टूटा दुख का दूसरा पहाड़, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। हरवार-फोफलिया मार्ग पर 11 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई रेखा सेन ने आज तड़के दम तोड़ दिया। इससे पहले, इसी दुर्घटना में घायल उनके पति कारूलाल सेन की मौत कुछ दिन पहले रास्ते में ही हो गई थी। पति-पत्नी दोनों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

कैसे हुआ था हादसा-
बिसलवास सोनगिरा निवासी कारूलाल अपनी पत्नी रेखा बाई के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल नीमच लाया गया।

निजी अस्पताल से अहमदाबाद रेफर-
घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पहले नीमच के निजी अस्पताल और फिर अहमदाबाद रेफर किया गया। रास्ते में ही कारूलाल की मौत हो गई थी।

इलाज के बाद भी नहीं बच सकी रेखा-
अहमदाबाद में रेखा बाई का ऑपरेशन कर उपचार किया गया। कुछ दिनों बाद परिजन उन्हें घर ले आए, लेकिन घर आने के 2-3 दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और आज सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजन उनका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

गांव में मातम, परिजन सहायता की मांग पर अड़े-
पति-पत्नी दोनों की मौत से गांव में गम और आक्रोश का माहौल है। मृतक कारूलाल के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। हादसा बलराम द्वारा चलाए जा रहे वाहन से हुआ था, जिसके चलते परिजनों में आक्रोश है। जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE