चित्तौड़गढ। न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड, भारत की भरोसेमंद बिल्डिंग मटेरियल कंपनी ने न्युवोको ज़ीरो एम उन्नति ऐप को लॉन्च किया है। यह ऐप खास तौर पर इन्फ्लुएंसर कम्युनिटी के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें कॉन्ट्रैक्टर, वॉटरप्रूफिंग एप्लीकेटर, टाइल एप्लीकेटर, राजमिस्त्री और पेंटर शामिल हैं, जो प्रोडक्ट को अपनाने और कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ाकर कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं। डीलर, रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी अपने-अपने प्रोफाइल के जरिए इस ऐप को एक्सेस कर सकते हैं। यह ऐप एक पूरा डिजिटल एक्सपीरियंस देता है, जिसमें आसानी से रिवॉर्ड रिडीम करना, रिवॉर्ड पॉइंट, इंसेंटिव और परफॉर्मेंस की रियल-टाइम ट्रैकिंग शामिल है। यह प्रोडक्ट की पूरी जानकारी और ऑफर, प्रोग्राम और नए प्रोडक्ट लॉन्च पर तुरंत अपडेट के साथ-साथ डायरेक्ट हेल्पलाइन और कॉल-सेंटर सपोर्ट भी देता है। हेड, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड चिराग शाह ने कहा कि इन्फ्लुएंसर हमारी सफलता का एक अहम हिस्सा हैं और यह प्लेटफॉर्म उन्हें नॉलेज, ट्रांसपेरेंसी और रियल-टाइम सपोर्ट देकर मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।